Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

क्या 300 करोड़ पार कर पाएगी सलमान खान की फिल्म

सलमान खान की टाइगर 3 से फैंस को काफी उम्मीदें थीं. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म की धमाकेदार शुरुआत देखने को मिली. लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई गिरती हुई ही नजर आ रही है. फिल्म के लिए ग्रो कर पाना नामुमकिन सा बन चला है. वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है. कोई बड़ी फिल्म भी मौजूदा समय में रिलीज नहीं हुई है. इसके बाद भी टाइगर 3 ने 11वें दिन सिर्फ 5.75 करोड़ की कमाई की है. ये आंकड़ा फिल्म को पीछे की ओर ढकेल रहा है और ये संकेत दे रहा है कि फिल्म के लिए 300 करोड़ तक पहुंच पाना भी मुश्किल हो चुका है.