Breaking News

जंतर-मंतर विवाद , रुचिका सिंह अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत     |   केंद्र सरकार ने गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल अगस्त 2027 तक बढ़ाया     |   यूपी के शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही भी घायल     |   Instagram पर आपत्तिजनक बाल यौन शोषण सामग्री मामले में NHRC ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब किया     |   सदन में समाजवादी पार्टी ने चर्चा नहीं होने दी: योगी आदित्यनाथ     |  

महाराष्ट्र में शरद पवार ने अमरावती की जनता से क्यों मांगी माफी

लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ गया है. एक तरफ महायुति है तो दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी है. महाविकास अघाड़ी का हिस्सा और एनसीपी शरद चंद्र के मुखिया शरद पवार राज्य का दौरा कर रहे हैं और जगह-जगह रैली कर रहे हैं. शरद पवार ने सोमवार को अमरावती पहुंचे हुए थे. जहां, उन्होंने महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी बलवंत वानखेड़े के लिए जनसभा की. इस दौरान पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे भी उनके साथ थे. जनसभा के बीच में एक ऐसा भी मौका आया जब शरद पवार ने पांच साल पुरानी बातों को लेकर मंच से ही अमरावती की जनता से माफी भी मांगी.