Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

कंगना पर हंगामे के बीच क्यों ट्रेंड करने लगीं नेहा राठौर

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की उम्मीदवार बनाई गईं अभिनेत्री कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के ‘एक्स’ अकाउंट से विवादित टिप्पणी की गई. इसके बाद से हीसियासत गरमाई हुई है. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी. उन्होंने पोस्ट को डिलीट किया. विवादित टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सख्त रूख दिखाया. आयोग ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कंगना पर की गई टिप्पणी चर्चा का विषय बन ही हुई है, इसी बीच लोकगायिका नेहा सिंह राठौर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं. किस वजह से नेहा सिंह राठौर की चर्चा हो रही है

दरअसल, नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टैग किया. नेहा राठौर ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या सिर्फ कंगना रनौत ही देश की बेटी हैं. बीजेपी की आईटी सेल के कुछ लोग पोर्न स्टार मिया खलीफा के साथ मेरी फोटो लगाकर मुझे ट्रेंड करवा रहे हैं. मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं, वो किसी को नहीं दिखता? पीएम मोदी के तथाकथित परिवार से बचने की लड़ाई क्या मुझे अकेले लड़नी पड़ेगी? ऐसे बचाई जाएगी बेटी? मुझे आपअपने परिवारवालों से बचाइए. ये लोग मुझे अपमानित कर रहे हैं