Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

भारत ने गोवा को 14 साल बाद क्यों आजाद कराया

19 दिसंबर यानी आज का दिन गोवा के लिए बेहद अहम है. आज से ठीक 62 साल पहले 19 दिसंबर 1961 को गोवा को पुर्तगाल से आजादी मिली थी और वो भारत का हिस्सा बना था. तब से 19 दिसंबर को गोवा लिबरेशन डे या गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है. गोवा 451 साल बाद पुर्तगाल से आजाद हुआ था. पुर्तगाल से गोवा को आजाद कराने के लिए भारत ने सैन्य ऑपरेशन किया था. इसे ऑपरेशन विजय का नाम दिया. ये ऑपरेशन करीब 36 घंटे तक चला. भारत ने पुर्तगाली शासन के खिलाफ गोवा, दमन एवं दीव पर हमला किया.

पुर्तगाल से मुक्त कराने के बाद गोवा, दमन एवं दीव भारत के केंद्र शासित प्रदेश बने. बाद में 1987 में गोवा को राज्य का दर्जा दिया गया. हालांकि दमन एवं दीव अभी भी केंद्र शासित प्रदेश है. 1510 से गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन था. 1947 में भारत की आजादी के बाद भारत ने पुर्तगाल से उसके क्षेत्रों को वापस सौंपने को कहा, लेकिन पुर्तगाल ने इस पर बातचीत करने से इनकार कर दिया. तब प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू चाहते थे कि गोवा को कूटनीतिक तरीकों से देश में शामिल किया जाना चाहिए.