Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़ाने का क्यों लिया फैसला

साल 2004 से प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए प्रचार में शामिल रही, तब दर्जनों सीटों पर प्रियंका ने प्रचार किया लेकिन 20 साल बाद अब प्रियंका पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगी. अगर प्रियंका वायनाड से चुनाव जीतती हैं तो सिर्फ गांधी परिवार का एक सदस्य संसद में नहीं बढ़ेगा बल्कि उस कांग्रेस के लिए ताकत भी बढ़ेगी, जिनकी आवाज उठाने वाले कई मजबूत नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. प्रियंका को लेकर वर्षों से सवाल होता रहा कि वह अपनी चुनावी राजनीत की शुरुआत कब करेंगी, वो प्रचार तो करती रही मगर चुनाव कब लड़ेंगी? सोमवार की शाम राहुल गांधी ने प्रियंका को गले से लगाया और खरगे ने बताया कि राहुल की छोड़ी गई सीट वायनाड से अब प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगी.