Breaking News

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर का दमदार ऑलराउंड शो, डे-1 के बाद सिल्वर मेडल पोजिशन पर     |  

घुसपैठियों को शरण कौन देता है असम CM ने झारखंड सरकार पर बोला हमला

झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय सब कुछ कर सकता है लेकिन घुसपैठियों को राज्य में शरण कौन देता है? उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय का काम सीमाओं तक ही सीमित है. राज्य सरकार बीएसएफ को सीमा के 50 किमी के भीतर काम करने की शक्ति देता है, जैसा कि हमने असम में किया है. जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) सरकार को भी बीएसएफ को पूर्ण अधिकार देना चाहिए.