Breaking News

CWG 2026: मुक्केबाजी में प्रीति पवार ने जीता स्वर्ण पदक     |   CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की दिल्ली लक्ष्मी योजना, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू     |   आंध्र को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भोगपुरम में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन     |   असम बाढ़: दो और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 82 पहुंचा     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर बने डेकाथलॉन में पहले CWG पदक विजेता, जीता ब्रॉन्ज     |  

मोदी मंत्रिमंडल में कौन कौन हो रहा शामिल, किनको आया फोन

नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं. नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया है और वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. इस बीच एनडीए के कई सांसदों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन गया है. तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के दो नेता मंत्रिपद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शाम सात बजे होना है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ दिलाएंगी. ये समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा और समारोह में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं.