Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

बारिश थमी तो बढ़ गया तापमान

बीते कई दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला रविवार को थमा तो पारा चढ़ गया। तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्मी ने परेशान किया। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

आंकड़ों पर नजर डालें, तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री के इजाफे के साथ 32.3 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।