Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

टॉप 8 में पहुंचीं भारत की सिनी शेट्टी से क्या पूछा गया

सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में 117 अलग-अलग देशों के साथ कॉम्पिटीट कर रही थीं. इस खास मौके पर मॉडल ने कॉन्टेस्ट में अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया और वे टॉप 8 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गईं. इस दौरान शो के होस्ट ने उनसे सवाल पूछा जिसका सिनी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया और सभी को इंप्रेस कर दिया.

क्या आप कुछ ऐसे सुझाव दें जिनकी मदद से सोशल मीडिया के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके?

इसका जवाब देते हुए सिनी ने कहा- आज सोशल मीडिया बहुत पावरफुल है. सोशल मीडिया के जरिए बदलाव और जागरुकता फैलाने का नाम किया जा सकता है. इसमें जेन Z की सहायता ली जा सकती है और मैं खुद जेन Z का हिस्सा हूं. आज सोशल मीडिया के जरिए जागरुकता फैलाकर महिलाओं को बढ़ावा दिया जा सकता है. मैं इस क्रम में एक रोशनी, एक जरिया और एक बदलाव की ताकत बनना चाहती हूं.