Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

क्या है नार्को टेररिज्म, जिससे युवाओं को बनाया जा रहा निशाना

नार्को टेररिज्म आतंकवाद का नया और तेजी से उभरता प्रारूप है. इसके जरिए एक ओर युवाओं को नशे का आदी बनाया जाता है तो दूसरी ओर इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल आतंकवादियों की मदद के लिए की जाती है.

इसके तार पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लेकर ईरान तक फैले हुए हैं और निशाने पर है भारत की युवा आबादी. भारत का युवा आज देश और दुनिया के हर कोने में तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है लेकिन दुश्मन नहीं चाहता कि वो आगे बढ़े. लिहाजा नार्को टेरर के जरिए वो एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश में है.