Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नंदमुरी बालकृष्ण ने जिस एक्ट्रेस को धक्का मारा उसने क्या कहा

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण किसी पहचान के मोहताज नहीं है. वे साउथ की बड़ी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और खुद भी बड़ा नाम हैं. हाल ही में एक्टर एक फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर के साथ साउथ एक्ट्रेस अंजली भी थीं. माहौल खुशी का था. मंच पर फोटो खिंचवाने से पहले सभी अपनी पोजिशन ले रहे थे. इसी दौरान नंदमुरी की तरफ से शॉकिंग जेस्चर देखने को मिला. उन्होंने अंजली को सबके सामने धक्का मारा. उनके एक्सप्रेशन भी काफी रूड नजर आ रहे थे. लेकिन अंजलि ने इसपर ओवररिएक्ट नहीं किया. वीडियो वायरल हो गया और सभी नंदमुरी के इस बर्ताव को क्रिटिसाइज करने लगे. अब इसी बीच एक्ट्रेस का रिएक्शन भी आ गया है.