Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

कच्चातिवु द्वीप पर ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है और सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से जुबानी जंग तेज है. इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नए मुद्दे को उठाकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. ये मुद्दा कच्चातिवु द्वीप का है. पीएम मोदी का कहना है कि इसे 1974 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने श्रीलंका को सौंप दिया था. इस पर अब पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है, जिसको लेकर विवाद और गहरा सकता है.