विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 3 जून को बीजेपी में शामिल हुए तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफे स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव होने वाले हैं. जिसके चलते हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी को मैदान में उतारने का फैसला किया है. सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव लड़ेंगी. 10 जुलाई को देहरा में उपचुनाव होंगे.