Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

बढ़ती आबादी पर क्या बोल गए CM हिमंता बिस्वा सरमा

असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने असम और पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जताई. उन्होंने रांची में प्रेस कांन्फ्रेंस को दौरान कहा कि जनसांख्यिकी में बदलाव मेरे लिए बड़ा मुद्दा है. असम में मुसलमानों की जनसंख्या 40 फीसदी तक पहुंच गई है. 1951 में यह 12 फीसदी थी. हमने कई जिले खो दिए हैं. यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह मेरे लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है.

उन्होंने दावा किया कि झारखंड में अगले कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा इलेक्शन में बीजेपी जीत दर्ज करेगी. इसके बाद झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी. बता दें कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी हैं. वह पिछले कुछ महीनों से वह लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं.