Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

पश्चिम बंगाल: फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर भारत में घुस रहे बांग्लादेशी दंपती को बीएसएफ ने हिरासत में लिया। बीएसएफ ने बुधवार को कूचबिहार के चंगराबांधा इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर दंपती को पकड़ा।

दंपती के बैग की तलाशी के दौरान भारत में बना आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ में दंपती ने बताया कि भारत में इलाज कराने के लिए उन्होंने आधार कार्ड और पैन बनाया था। दंपती का नाम एनानुल हक सोहेल और संजीदा ज़िना इलाही है, उनके साथ एक बच्चा भी था। 
 
एनामुल के नाम पर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बना था। सोहेल ने बताया कि इसके पहले भी वो भारत में इलाज कराने के लिए आ चुका है। एनामुल ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा में 2020 में 20 हजार रुपये देकर आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था। सात दिन के वीजा के साथ भारत में एंट्री करने की कोशिश के बाद बीएसएफ ने दंपती को हिरासत में ले लिया।