Breaking News

कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |   कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार $76 प्रति बैरल पर पहुंचा     |   बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |  

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने रविवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लिए गए निर्णयों के बाद चौथी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की गई। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने हटाए गए या शामिल किए गए नामों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘चौथी सूची जारी कर दी गई है। हम इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकते।’’

अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की गई थी जिसमें लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन’ के रूप में चिह्नित किया गया था। इसके बाद इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाए या हटाया जाए, यह निर्धारित करने के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।