Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली में जल्द बदलने वाला है मौसम का मिजाज

दिल्ली एनसीआर में पिछले करीब एक महीने से लगातार हवा की क्वालिटी में गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात की जाए तो यहां पर इसका स्तर 400 के आस-पास चल रहा है. प्रदूषण की वजह से दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कई बीमारियां घेर रही हैं जिसमें आंखों में जलन, और गले से संबंधित संक्रमण शामिल हैं. एलर्जी और अस्थमा के मरीजों के लिए मौसम लगातार घातक बना हुआ है.

इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि 24-25 नवंबर को दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है हालांकि विक्षोभ के आने में कुछ वक्त लग रहा है. जिसकी वजह से अब मौसम में बदलाव तो दिखाई देगा लेकिन बारिश 27 नवंबर को देखने को मिल सकती है. न सिर्फ दिल्ली बल्कि आस-पास के राज्यों में भी बारिश देखने मिल सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है.