Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में हुए बारिश

दिल्ली-NCR में अचानक मौसम का रूख बदल गया है। जाते-जाते ठंड एक बार फिर लौट आई है। बुधवार सुबह राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होने की भी संभावना है। पहाड़ों में भारी बर्फबारी के भी आसार है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मयूर विहार, अक्षरधाम, कालिंदी कुंज, ओखला बर्ड सेंचुरी, नोएडा सेक्टर-15 सहित दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

बीते कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। CPCB के मुताबिक AQI 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में बारिश से प्रदूषण से भी लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कर्तव्य पथ समेत कई इलाकों में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं, बीच-बीच में रिमझिम फुहारों भी बरस रही हैं। इस दौरान तेज ठंडी हंवाओं ने एक बार फिर कंपकंपी बढ़ा दी है।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी राजस्थान पर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण हुआ है। निचले स्तर की हवाओं की दिशा पहले ही बदल चुकी है, जिससे मौसम में यह उलटफेर देखा जा रहा है। आज यानी 18 फरवरी को सुबह, दोपहर और शाम के समय बारिश या बूंदाबांदी के छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि, 19 फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 23 फरवरी के बीच आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।