Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक कई राज्यों में मौसम खराब बना रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग  ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। लगातार बदलते मौसम के बीच किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।