Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

हथियार और हिंसा से नहीं, केवल शांति और विकास से ही बदलाव आ सकता: अमित शाह

Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हथियार रखने वाले और हिंसा का सहारा लेने वाले लोग बदलाव नहीं ला सकते, केवल शांति और विकास से ही बदलाव लाया जा सकता है। अमित शाह ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, "नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को मार गिराया तथा स्वचालित हथियारों का एक विशाल जखीरा बरामद किया।" 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कहा, "हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, केवल शांति और विकास से ही बदलाव लाया जा सकता है।" 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को एक बड़े नक्सली विरोधी अभियान के दौरान कम से कम 16 नक्सली मारे गए, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।