Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

तूतुकुडी में बारिश के बाद जलभराव से बीमारी का खतरा, लोगों में बढ़ी चिंता

तमिलनाडु के तूतुकुडी जिले में बारिश के बाद बीमारी का खतरा बढ़ गया है। कई इलाकों में बारिश और सीवेज का पानी भरा हुआ है। गंदे पानी की वजह से दूर से दुर्गंध आ रही है। इसकी वजह से स्थानीय लोग स्वास्थ्य और साफ-सफाई के संकट का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सही ड्रेनेज सिस्टम न होने की वजह से गंदगी बहुत ज्यादा है। इससे उनके घरों को भी नुकसान हो रहा है। लोग बताते हैं कि पानी भरने से इलाके में सांप और मेंढक आ गए हैं, जिसकी वजह से लोगों में घबराहट और डर फैल गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए इलाके के लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वो महामारी का खतरा बढ़ने से पहले जरूरी कार्रवाई करे।