Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

वारी एनर्जीज के शेयरों ने बाजार में अच्छी शुरुआत की, करीब 70 फीसदी का जंप

Delhi: सोलर पैनल बनाने वाली वारी एनर्जीज लिमिटेड के शेयर सोमवार को 1,503 रुपये के इशू प्राइस के मुकाबले करीब 70 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। स्टॉक ने बाजार में अपनी शुरुआत 2,550 रुपये पर की, जो बीएसई पर इशू प्राइस से 69.66 फीसदी की छलांग दर्शाता है। ये 72.98 प्रतिशत बढ़कर 2,600 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर, स्टॉक 66.33 फीसदी की बढ़त के साथ 2,500 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 67,866.35 करोड़ रुपये रहा। वारी एनर्जीज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर को बुधवार को शेयर सेल के आखिरी दिन 76.34 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुई।

4,321.44 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर सेल का प्राइस बैंड 1,427 रुपये से 1,503 रुपये प्रति शेयर था। वारी एनर्जी भारत में सोलर एनर्जी इंडस्ट्री की अहम कंपनियों में से एक है। 30 जून, 2023 तक 12 गीगावॉट की कुल इन्सटॉल्ड कैपेसिटी के साथ पीवी मॉड्यूल मैन्यूफैक्चरिंग पर केंद्रित है।