चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर की 90 सीटों के लिए मतदान होंगे. उन्होंने कहा कि तीसरे जून को वादा किया था कि चुनाव की अवधि कम होगी. जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा. लोकसभा चुनाव पांच चरणों में हुआ था. विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे. 20 अगस्त को पहली अधिसूचना जारी होगी. 18 सितंबर को पहले चरण का चुनाव, 25 सितंबर को दूसरे चरण का चुनाव और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान होगा. 4 अक्टूबर को मतगणना होगी.