Breaking News

ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |  

पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से जारी है। वोटिंग शाम पांच बजे तक की जाएगी। पश्चिम बंगाल में सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तालडांगरा में विधानसभा उप-चुनाव हो रहे हैं।

इनमें से पांच निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण बंगाल के टीएमसी गढ़ों में से हैं, जबकि मदारीहाट के उत्तरी हिस्से में बीजेपी का दबदबा है। उप-चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 108 कंपनियां तैनात की गई हैं।

सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी बीजेपी दोनों ने छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार भी सभी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।