Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग जारी

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर बुधवार को सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। मतदान शाम छह बजे खत्म होगा। अधिकारी ने बताया कि 9.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। महायुति गठबंधन में बीजेपी 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर मैदान में हैं।

एमवीए गठबंधन की बात करें, तो कांग्रेस 101, शिवसेना (उद्धव गुट) 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 86 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं। बीएसपी 237 और एआईएमआईएम ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।