Breaking News

दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |   'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस     |   पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू     |  

असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी, PM मोदी की युवाओं और महिलाओं से बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से अपने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। अंग्रेजी के अलावा असमिया, मलयालम और तमिल में जारी अलग-अलग संदेशों में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से आगे आकर मतदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ, मैं असम के लोगों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र और जन कर्तव्य का पर्व बनाएंगे।”

केरल के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड भागीदारी राज्य की लोकतांत्रिक भावना को और सशक्त करेगी। उन्होंने कहा, “मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी के प्रत्येक मतदाता से भी रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील करता हूं। पुडुचेरी के भविष्य को आकार देने में हर वोट महत्वपूर्ण है।” असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है।