Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

वोडाफोन आइडिया ने चंडीगढ़, पटना में 5जी सेवाएं शुरू की

दूरसंचाार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने चंडीगढ़ और पटना में 5जी सेवाएं शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी की मई में इसे दिल्ली और बेंगलुरु में शुरू करने की योजना है। कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, मार्च में मुंबई में दूरसंचार कंपनी के 5जी की पेशकश के बाद इसका चंडीगढ़ और पटना में विस्तार किया गया है।

मुंबई में 70 प्रतिशत से ज्यादा पात्र उपयोगकर्ता नई सेवा का अनुभव कर रहे हैं। कुल उपयोगकर्ताओं में इनकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है। वीआईएल ने कहा कि सोमवार से चंडीगढ़ और पटना में 5जी ‘डिवाइस’ का उपयोग करने वाले उसके ग्राहकों को ये सेवा उपलब्ध हो जाएगी।

मई में इसे दिल्ली और बेंगलुरु में भी शुरू किया जाएगा। प्रेस रिलीज के मुताबिक, "वीआईएल उपयोगकर्ता 299 रुपये से शुरू होने वाली योजनाओं पर असीमित 5जी डेटा का आनंद ले सकते हैं। वो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, कॉन्फ्रेंसिंग, तेज डाउनलोड और वास्तविक समय क्लाउड एक्सेस आदि के लिए 5जी का लाभ ले सकते हैं।"