Breaking News

ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |  

Bihar: रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप-चुनाव का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह

बिहार में रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप-चुनाव हो रहा है। दुर्गावती ब्लॉक के खड़सरा गांव के मतदाताओं ने उप-चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है। गांव के दो बूथों पर मतदान अधिकारियों ने बताया कि कोई भी वोटर मतदान केंद्र पर वोट डालने नहीं आया। 

गांव के लोग लंबे समय से उनके इलाके के सबसे ज्यादा बीजी रहने वाले पांच रेलवे ट्रैक पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। जिसकी वजह से उन्होंने उप-चुनाव के बहिष्कार कर फैसला किया है। 

ग्रामीणों का दावा है कि रेलवे ट्रैक पर अंडरपास या ओवरब्रिज नहीं होने की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। यहां तक की कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक वो रामगढ़ में चुनाव का बहिष्कार करेंगे।