Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

Tamil Nadu: विजय होंगे TVK के सीएम पद के उम्मीदवार, बीजेपी या डीएमके के साथ नहीं होगा गठबंधन

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक अध्यक्ष और अभिनेता विजय 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, ये घोषणा शुक्रवार को पार्टी ने की। इस संबंध में पार्टी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में एक विशेष प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके साथ ही पार्टी ने अगले महीने बड़े पैमाने पर एक राज्य सम्मेलन आयोजित करने और पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने के लिए गांवों में जनसभाएं करने का प्रस्ताव रखा है। इस अवसर पर बोलते हुए विजय ने कहा कि उनकी पार्टी कभी भी सत्तारूढ़ डीएमके या बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, "हम अपनी नीतियों का विरोध करने वालों और विभाजनकारी ताकतों के साथ कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष गठबंधन नहीं करेंगे।टीवीके को इस बात का पूरा भरोसा है। अगर टीवीके के नेतृत्व में गठबंधन होता भी है, तो वह डीएमके और बीजेपी के खिलाफ होगा। इस पर कोई समझौता नहीं होगा।"

विजय ने कहा, "...अगर आप (मुख्यमंत्री स्टालिन) परांडूर इलाके के किसानों और लोगों से मिलने नहीं जाते हैं तो मैं खुद जाकर उन्हें सचिवालय में आपसे मिलवाऊंगा। एक ऐसा नेतृत्व उभरेगा जो सीधे आपसे (मुख्यमंत्री स्टालिन) मिलेगा और सवाल करेगा।"