Breaking News

ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   महाराष्ट्र विधान परिषदः डिप्टी चेयरमैन चुनाव में उद्धव के MLC सचिन अहीर ने भरा पर्चा     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

शाहरुख खान के घर के अंदर का वीडियो हुआ लीक

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी और अपने आलीशान घर मन्नत को लेकर हमेशा चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं. शाहरुख खान ने बैट-टू-बैक तीन हिट फिल्म देकर अपने फैन्स को खुश कर दिया है. 4 साल बाद किंग खान ने धमाकेदार वापसी की है. शाहरुख के लाखों चाहनेवाले हैं और उनसे जुड़ी हर खबर पर उनका खास ध्यान रहता है. इसी बीच शाहरुख के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर का एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. सुपरस्टार का ये वीडियो उनके पड़ोसी ने लीक किया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम खान के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, किंग खास के साथ कई और लोग भी उनके साथ खेलते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां काफी फैन्स खुश हैं. वहीं, कुछ यूजर्स का ये मानना है कि किसी प्राइवेसी के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए.