Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Punjab: विवादों में घिरे 'यशू-यशू' वाले पादरी बजिंदर सिंह, एक महिला और पुरुष को थप्पड़ मारते दिखे

यौन उत्पीड़न के मामले का सामना कर रहे पंजाब के एक पादरी एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर वो एक महिला और एक पुरुष के साथ बहस और थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। ईसाई प्रचारक पादरी बजिंदर सिंह (42) पर पहले भी 28 फरवरी को 22 साल की महिला की शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया जा चुका है।

बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया और पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी किए। हाल ही में जारी वीडियो में, जो कथित तौर पर 14 फरवरी का एक कमरे का सीसीटीवी फुटेज बताया जा रहा है। उसमें बजिंदर सिंह महिला से बहस करते और उसे थप्पड़ मारने से पहले उस पर कागज फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में वे कथित तौर पर एक व्यक्ति को कई बार थप्पड़ मारते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो सामने आने के बाद उन्हें अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता, घटना की जगह और समय का पता लगाने के लिए सत्यापन प्रक्रिया चल रही है।

पास्टर बजिंदर सिंह के पंजाब में दो चर्च जालंधर के ताजपुर में 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम' और दूसरा मोहाली के माजरी में है। वो 2012 में ईसाई उपदेशक बन गया, उसके समर्थकों का दावा है कि उसके चर्च की भारत और विदेशों में कई शाखाएं हैं।