Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

रणबीर की ‘एनिमल’ के आगे फीकी पड़ी विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर

विक्की कौशल ने बेहद कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. उनकी एक्टिंग ने लोगों के दिलों में घर कर लिया है. लोग सिनेमाघरों में विक्की को देखने का इंतजार करते हैं. लेकिन, उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर उनके फैंस को निराश कर रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की एनिमल के आगे धड़ाम हो गई है. हालांकि, ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों ही सुपरस्टार्स की मच अवेटेड फिल्मों में क्लैश देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं सैम बहादुर ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है.

मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनीं सैम बहादुर से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन, फिल्म ने ओपनिंग डे पर बेहद चौंकाने वाला कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सैम बहादुर ने पहले दिन 5.50 करोड़ रुपए की कमाई की है. जबकि ये फिल्म 55 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. हालांकि, इस साल विक्की की दो और फिल्में रिलीज हुई थीं. उनकी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने रिलीज के पहले दिन 5.49 करोड़ और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ ने 1.4 करोड़ का बिजनेस किया था.