Breaking News

WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |   दिल्ली: संजय दत्त विवादित सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ मामले में NCW के समक्ष पेश     |   दिल्ली: कोर्ट ने IRS की बेटी के हत्या के आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा     |   गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के DGP का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया     |   BJP ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर से उमर खालिद समर्थन कार्यक्रम रद्द करने की मांग की     |  

कल हरिद्वार आ रहे हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रूट हुए डायवर्ट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर हरिद्वार व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं। यातायात पुलिस ने कुछ रूट डायवर्ट किए हैं। शनिवार को उपराष्ट्रपति हरिद्वार पहुंच रहे हैं। दिल्ली से वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं।

ऋषिकेश-भानियावाला से हरिद्वार मार्ग पर प्रातः आठ से दो बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह रहेगा रूट डायवर्जन ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले वाहनों को एयरपोर्ट तिराहे पर रोका जाएगा। साथ ही देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी चौराहे से डायवर्ट किया जा सकता है।

भानियावाला फ्लाईओवर से हरिद्वार की ओर जाने वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर पर रोका जाएगा। ऋषिकेश से नेपाली फार्म की ओर आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म पर रोका जाएगा। साथ ही ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश से बाया चीला होते हुए हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।