Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

Karnataka: बेलगावी में मनरेगा मजदूरों को ले जा रही वैन पलटी, 25 घायल

कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को 30 से ज्यादा मनरेगा मजदूरों को ले जा रही एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। ये हादसा स्टेट हाइवे पर हुक्केरी तालुक के होसुर गांव के बाहरी इलाके में हुआ। यमक्कनमारडी गांव के रहने वाले ये मजदूर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) योजना के तहत अपने काम के लिए हिडकल बांध की ओर जा रहे थे।

खबरों के मुताबिक, रास्ते में अचानक आई एक बुलेट बाइक से बचने की कोशिश में मालवाहक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और पलट गया। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए बीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।