Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

देहरादून में बना उत्तराखंड का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, 121 फीट ऊंचाई

पूरे देश भर में आज विजयदशमी का त्यौहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वहीं देहरादून शहर में भी विजयदशमी पर्व पर 6 से अधिक जगह पर रावण के पुतलों को दहन किया जाएगा। दशहरे मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस बार मेले में रावण के पुतले की ऊंचाई 121 फीट की है। यह देहरादून ही नहीं उत्तराखंड में सबसे ऊंचा पुतला है। दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। लोगों में सुबह से ही काफी उत्साह नजर आ रहा है।