Breaking News

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |   FIFA 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह     |   UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन... दहल उठे अमेरिकी ठिकाने, ईरान का जबरदस्त पलटवार     |   अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमलों के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में धमाके     |   ईरान ने मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी ठिकानों पर फिर से हवाई हमले किए     |  

UP: प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी, संगम में डुबकी लगाएंगे

श्रद्धालु आज भी आस्था और उत्साह के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। पीएम मोदी प्रयागराज पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी सीधा अरैल घाट गए हैं। अरैल घाट से पीएम मोदी नाव से संगम घाट जा रहे हैं। कुछ देर में आस्था की डुबकी लगाएंगे। 

प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान आज आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पीएम हवाई मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट और वहां से अरैल पहुंचेंगे। वहां से जलमार्ग से मेला क्षेत्र में आएंगे। मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान चुनिंदा मार्गों पर ही कुछ देर के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। अन्य किसी तरह का यातायात डायवर्जन कहीं भी लागू नहीं रहेगा।

एसपी ट्रैफिक मेला अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अरैल में पीएम के आने के दौरान कुछ देर के लिए वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी तरह की डायवर्जन व्यवस्था लागू नहीं की गई है।