Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत की गई। गाजियाबाद के तमाम जिला अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंदों में अभियान की शुरुआत की गई। ऐसी ही एक शुरुआत डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई। यहां स्वस्थ नारी शसक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई, जहां मुख्य अतिथि के रूप में धौलाना विधायक धर्मेश तोमर मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग, नोडल, अधिकारी डॉ. देवीलाल, सीएचसी प्रभारी प्राचीपाल, डॉ. आशीष सैनी, डॉ. अमित कसाना, डॉ. नेहा चौधरी, दंत सर्जन डॉ. सिखा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीना गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को पोषण सामग्री वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जाएगा। इस अवधि में हर दिन अलग-अलग बीमारियों पर जागरूकता, जांच और उपचार संबंधी गतिविधियां आयोजित होंगी। डॉक्टरों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गर्भवति महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, कुपोषण, टीकाकरण, टीबी नियंत्रण और अन्य गंभीर बीमारियों को लेकर विशेष कार्य किए जाएंगे।