Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का करें उपयोग, शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों से की अपील

Karnataka: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की अपील करते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि मंत्री चौहान कर्नाटक में मैसूर में स्थित श्री सुत्तूर मठ में डॉ. शिवरात्रि राजेंद्र महास्वामीजी की 110वीं जन्म जयंती से जुड़े समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक संकल्प हर एक देशवासी को लेना चाहिए कि हम दैनिक जीवन में उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करेंगे, जो हमारे देश में बनी हों। ये जरूरी है, इससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विश्वास है कि देशवासी इस दिशा में एक नया इतिहास रचेंगे।”

सिंह ने कहा कि शिवरात्रि राजेंद्र महास्वामी के मार्गदर्शन में सुत्तुर मठ सेवा का पर्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही भगवान की पूजा है। किसानों की चर्चा करते हुए चौहान ने कहा, “हमारी कोशिश है कि खेती में उपज बढ़े व लागत घटे, उपज के ठीक दाम मिले। अगर नुकसान हो जाए तो उसकी भरपाई हो, लेकिन कृषि का विविधीकरण भी बहुत जरूरी है।”