Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

सपने पूरे करने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल करे, Art of Living के महिला सम्मेलन में बोली राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि विकसित भारत में महिलाओं की बड़ी भूमिका है और ये पहले से ही अलग-अलग क्षेत्रों में देखा जा रहा है जहां महिलाएं शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

बेंगलुरू में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मुझे ये बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि भारत की 'नारीशक्ति' आकांक्षा रखने, उपलब्धि हासिल करने और योगदान देने के लिए आगे आ रहीं हैं। चाहे वो विज्ञान हो, खेल हो, राजनीति हो, कला हो या संस्कृति हो, हमारी बहनें और बेटियां अपना सिर ऊंचा करके आगे बढ़ रही हैं। वे अपने परिवार, संस्थानों और देश को गौरवान्वित कर रहीं हैं। मानसिक शक्ति के बिना बाधाओं को तोड़ना और रूढ़ियों को चुनौती देना संभव नहीं है। मैं हर महिला से आग्रह करती हूं कि वो हिम्मत जुटाए, बड़े सपने देखे और अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत और क्षमता का इस्तेमाल करे। अपने लक्ष्य की ओर आप में से हर एक का उठाया गया हर छोटा कदम एक विकसित भारत की ओर एक कदम है।"

आर्ट ऑफ लिविंग के अध्यक्ष और संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के कल्याण में योगदान देने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरित किए। तीन दिन चलने वाले सम्मेलन में 50 देशों की महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।