झारखंड विधानसभा का नजारा इन दिनों बदला बदला सा है. प्रदेश की सियासत में उबाल आया हुआ है. मानसून सत्र के दौरान बीजेपी विधायकों ने पूरी रात जमीन पर चादर डालकर अनोखे तरीके से राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी नेता प्रदेश में युवाओं के रोजगार, अनुबंध कर्मियों को स्थायी करने की मांग समेत दूसरे ज्वलंत मुद्दे उठाकर हेमंत सोरेन सरकार को घेरा, जिसके बाद झारखंड के इतिहास में पहली बार एक साथ 18 बीजेपी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने सस्पेंड कर दिया गया.