राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक है. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध को चिंता का विषय बताते हुए सरकार पर भी हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि केंद्रित सरकारों ने अपनी झूठी छवि गढ़ने के लिए एक असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं. उनकी इसी पोस्ट पर अब जी किशन रेड्डी ने जवाब दिया और कहा कि राहुल गांधी अब मगरमच्छ के आंसू बहां रहे हैं.