Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Bihar: नल को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई, एक की मौत

बिहार में भागलपुर के जगतपुर गांव में कथित रूप से नल को लेकर हुए आपसी विवाद में दो भाइयों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं जिसके कारण एक भाई की मौत हो गई और दूसरा भाई एवं उनकी मां घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

नौगछिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने बताया कि नल को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों विश्वजीत और जयजीत ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं जिससे विश्वजीत की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान घायल हुई उनकी मां और जयजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में हताहत हुए लोग केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने इसकी तत्काल पुष्टि नहीं की है।