Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

बेंगलुरु में बेकाबू कार ने तीन मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर

दिवाली की शाम बेंगलुरु में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक एसयूवी ने तीन बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। यह घटना बेंगलुरु के हुलिमावु इलाके में घटी। इस घटना की वीडियो  एक कार पर लगे डैश कैम पर रिकॉर्ड किया गया।

कार ने पहले दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी। इसके बाद कार की चपेट में एक व्यक्त सड़क पर गिर गया। हालांकि, सड़क पर गिरने से पहले वो कार की जोरदार टक्कर की वजह से हवा में उछल गया था। वहीं, दूसरा व्यक्ति फुटपाथ पर गिर गया।

इसके बाद कार ने तीसरे मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग घायल हो गए।  पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कार ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।