Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

उद्धव ठाकरे ने किया उम्मीदवारों का ऐलान तो MVA में ‘बगावत

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए शिवसेना (UBT) ने महाराष्ट्र में 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत और दक्षिण मध्य मुंबई से अनिल देसाई को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट से राहुल शेवाले 2019 और 2014 में संयुक्त शिवसेना से चुनाव लड़े थे. अब वह एकनाथ शिंदे के साथ हैं. वहीं, उत्तर पश्चिम मुंबई से अमोल कीर्तिकर को टिकट मिला है. वह वर्तमान सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं. लेकिन गजानन खुद एकनाथ शिंदे के साथ हैं, जबकि बेटा अमोल UBT के साथ है.