Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   मलप्पुरम विस्फोटक केस में NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया     |   भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध को मार गिराया     |   महाराष्ट्र में दूध 2 रुपये महंगा, नई दरें 11 अगस्त से लागू     |   गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद     |  

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर हमला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. एक तरफ लोग इस ऐतिहासिक दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले में जमकर राजनीति भी हो रही है. विपक्ष दलों का आरोप है कि बीजेपी राम मंदिर के जिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का कहना है कि वो भी 22 जनवरी को भगवान राम की पूजा करेंगे, फर्क सिर्फ इतना है कि ये पूजा अयोध्या में नहीं बल्कि महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी पर कालाराम मंदिर में होगी.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो अपने कार्यक्रम में राष्ट्रपति को आमंत्रण देंगे. उन्होंने कहा कि वो कालाराम मंदिर में भगवान राम के दर्शन करेंगे और गोदावरी नदी पर आरती करेंगे. उद्धव ने कहा कि जब सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब राष्ट्रपति आए थे उनके हाथों से ही प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, ऐसे में वो उनका मांग है कि 22 जनवरी को भी राष्ट्रपति को बुलाया जाए. उद्धव ने कहा क ये सिर्फ भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा नहीं है देश की प्रतिष्ठा है.