Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

उद्धव-राज ने मुंबई रैली में की मराठी मानुष की बात, बीजेपी के हिंदुत्व को बताया नकली

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने नगर निकाय चुनावों के लिए रविवार को एक संयुक्त रैली में बीजेपी पर “नकली हिंदुत्व” अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मुंबई के सामने आ रहे “खतरे” के कारण उनका राजनीतिक पुनर्मिलन हुआ है।

उद्धव ने कहा कि उन्होंने और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के लिए अपने मतभेदों को भुला दिया है। मराठी वोट बैंक को लक्ष्य करते हुए राज ने कहा कि मुंबई पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए वह और उद्धव एक साथ आए हैं।

उन्होंने कहा, “यह मराठी मानुष का आखिरी चुनाव है। अगर उन्होंने अब कोई गलती की, तो (मुंबई की) लड़ाई हमेशा के लिए हार जाएंगे।” राज के बाद रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी मुंबई का नाम बदलकर “बंबई” रखना चाहती है।

उन्होंने इसके लिए तमिलनाडु के भाजपा नेता के. अन्नामलाई की टिप्पणियों का हवाला दिया। चुनाव से पहले बीजेपी पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उद्धव ने कहा, “बीजेपी का हिंदुत्व और राष्ट्रवाद नकली है।”

उन्होंने कहा, “बीजेपी एक ऐसी पार्टी बन गई है जो राष्ट्र को पहले रखने की बजाय भ्रष्टाचार को पहले रखती है।”