Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार के साथ आज जा सकते हैं आगरा

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ आज ताजमहल देखने आगरा जाएंगे. उनकी यात्रा के चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के मद्देनज़र शहर के स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. उपराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान निर्धारित रूट पर यातायात बंद रहेगा. इसके चलते आगरा शहर के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से जुड़े स्कूलों में आज पढ़ाई नहीं होगी.

हालांकि, स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेंगे. वहीं, देहात क्षेत्रों के सभी स्कूल पहले की तरह चलेंगे और वहां पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रहेगी. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन का सहयोग करें.