अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान और उसके बुनियादी ढांचे पर हमले तेज करने की नई और अपशब्दों से भरी धमकियां दीं। ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान उनकी ओर से तय समय सीमा तक होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता है तो उसपर हमले तेज कर दिए जाएंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट किया और लिखा कि Tuesday 8 PM Eastern Time। इसका मतलब भारतीय समानुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले की धमकी दी और कहा कि अगर मंगलवार तक वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग, जलडमरूमध्य को समुद्री यातायात के लिए नहीं खोला गया, तो देश ‘नर्क में धकेल दिया जाएगा’। ट्रंप ने पहले भी ऐसी समयसीमाएं जारी की थीं, लेकिन मध्यस्थों द्वारा युद्ध समाप्त करने की दिशा में प्रगति का दावा करने पर उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक सख्त और नई धमकी दी
You may also like
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस और मिरांडा कॉलेज में बम की धमकी, कैंपस कराया गया खाली.
‘संत संसद 2026’: जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम जी महाराज ने बताया संत और संन्यासी का अंतर.
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने सौंपी स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी समेत दिग्गज शामिल.
हरिद्वार में गंगा नदी में डूबने से गाजियाबाद के दो दोस्तों की मौत.