उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लिए 6,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री ऑफिस (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी वाराणसी में आर. जे. शंकर आई अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ‘रनवे’ के विस्तार, नए टर्मिनल भवन के निर्माण और करीब 2,870 करोड़ रुपये की लागत के संबंधित कामों की आधारशिला रखेंगे।
बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री आगरा हवाई अड्डे पर 570 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बननेे वाले, दरभंगा एयरपोर्ट पर लगभग 910 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वाले और बागडोगरा एयरपोर्ट पर लगभग 1550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री रीवा, अंबिकापुर और सहारनपुर में 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाले एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे। इससे इन हवाई अड्डों की संयुक्त रूप से यात्री क्षमता सालाना 2.3 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी।
दूसरी परियोजनाओं के अलावा, मोदी ‘खेलो इंडिया’ योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से वाराणसी खेल कॉम्पलेक्स के पुनर्विकास के फेज दो और तीन का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना मेंहाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है। इसमें एक नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, खेल विज्ञान केंद्र, खेलों के लिए प्रैक्टिस मैदान और इनडोर शूटिंग रेंज शामिल होंगे।
पीएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी लालपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर खेल स्टेडियम में 100 बेड वाले छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल और पब्लिक पवेलियन का भी उद्घाटन करेंगे। वो सारनाथ में बौद्ध धर्म से जुड़े क्षेत्रों में पर्यटन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी बाणासुर मंदिर और गुरुधाम मंदिर में पर्यटन विकास का कामों और पार्कों के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के रविवार को वाराणसी दौरे से पहले उनके संसदीय क्षेत्र में 500 से ज्यादा होर्डिंग लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) युवा मोर्चा की ओर से लगाए गए होर्डिंग में उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी को) को 10 हाथों के साथ दिखाया गया है, जो ‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘जन धन योजना’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी अलग-अलग सरकारी योजनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
शहर के लंका, चितईपुर और सारनाथ इलाकों में लगाए गए इन होर्डिंग को लेकर लोगों में काफी चर्चा है।
बीजेपी के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने शनिवार को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत और जम्मू कश्मीर में इसके बेहतरीन प्रदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां की हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत काशीवासी ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से करेंगे।
UP: वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
You may also like
बालमुकुंद आचार्य का संदेश: आश्रमों से निकलकर सनातन धर्म और संस्कृति का प्रचार करें.
देवभूमि की पवित्रता बनाए रखें, CM धामी की अपील, प्लास्टिक कचरा न फैलाएं.
धर्म गद्दी और राज गद्दी के संबंध पर अनंत विभूषित महाराज का बड़ा बयान.
Share Market: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स 583 अंक लुढ़का.