प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी लोकसभा सीट वाराणसी में रविवार को नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया। कांची मंठ की तरफ से संचालित ये अस्पताल आंखों से जुड़ी अलग अलग परेशानियों का इलाज करेगा।
कांची मठ अस्पताल से जुड़े लोगों के मुताबिक, इस नए अस्पताल से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के साथ-साथ बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा।
ये कांची मठ का देश में 14वां अस्पताल है और इस अस्पताल का हर साल 30,000 मुफ्त आई सर्जरी करने का टारगेट है। पीएम मोदी ने अस्पताल के उद्घाटन से पहले कांची मठ के शंकराचार्य से मुलाकात की।
पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।